Denmark Open : सात्विक-चिराग और लक्ष्य दूसरे दौर में

हांगकांग ओपन और चाइना मास्टर्स फाइनल में पहुंचे सात्विक और चिराग ने 17-21, 21-11, 21-17 से जीत दर्ज की।
Denmark Open  : सात्विक-चिराग और लक्ष्य दूसरे दौर में
Published on: 

ओडेन्से : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने स्कॉटलैंड के क्रिस्टोफर ग्रिमली और मैथ्यू ग्रिमली को रोमांचक मुकाबले में हराकर डेनमार्क ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के पुरूष युगल दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। हांगकांग ओपन और चाइना मास्टर्स फाइनल में पहुंचे सात्विक और चिराग ने 17-21, 21-11, 21-17 से जीत दर्ज की।

अब चिराग और सात्विक का सामना चीनी ताइपै की ली झे हुइ और यांग पो सुआन से होगा। पुरुष एकल में लक्ष्य सेन ने आयरलैंड के एन एंगुयेन को 10-21, 21-8, 21-18 से मात दी। मिश्रित युगल में भारत के मोहित जगलान और लक्षिता जगलान को इंडोनेशिया के अदनान मौलाना और इंडाह काहया सरी जमील ने 21-14, 21-11 से हराया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News