WPL: गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

चौथी बार फाइनल में पहुंची है दिल्ली कैपिटल्स
WPL
गुजरात की एशले गार्डनर का विकेट लेने के बाद दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स अपनी टीम के साथियों के साथ जश्न मनाती हुई।Arun Sharma
Published on

वडोदरा : दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) टी-20 के एलिमिनेटर मैच में मंगलवार को यहां गुजरात जायंट्स को सात विकेट से शिकस्त देकर लगातार चौथी बार फाइनल का टिकट कटाया। 3 बार की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के सामने गुरुवार को खेले जाने वाले फाइनल में पूर्व चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती होगी।

गुजरात जायंट्स को 7 विकेट पर 168 रन पर रोकने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवर में तीन विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया। कैपिटल्स के लिए लिजेल ली ने 24 गेंद में 43, शेफाली वर्मा ने 21 गेंद में 31, कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 23 गेंद में 41 रन और लौरा वोल्वर्डट ने 24 गेंद में नाबाद 32 का योगदान दिया। जायंट्स के लिए जॉर्जिया वेयरहम ने दो विकेट झटके।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in