

जर्मनी : अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने डिनो प्रिज्मिक को आसानी से हराया जिससे जर्मनी ने क्रोएशिया को 3-1 से शिकस्त देकर डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह बनाई। ज्वेरेव ने प्रिज्मिक को 6-2, 6-4 से हराने में केवल 77 मिनट लिए। प्रिज्मिक की रैंकिंग अमेरिकी ओपन और फ्रेंच ओपन के चैंपियन ज्वेरेव से 100 से अधिक स्थान नीचे है।
शनिवार को मातेज डोडिग के खिलाफ जीत की तरह ही विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज ज्वेरेव ने जर्मनी के हाले में इंडोर हार्ड कोर्ट पर दबदबा बनाए रखा। प्रिज्मिक को मैच में एक भी ब्रेक प्वाइंट का मौका नहीं मिला। इससे पहले रविवार को केविन क्राविएत्ज और टिम पुएत्ज की जोड़ी ने निकोला मेक्टिच और माते पाविच को 7-5, 6-2 से हराकर ज्वेरेव को जर्मनी को नवंबर में इटली के बोलोन्या में होने वाले अंतिम आठ मुकाबलों में पहुंचाने का मौका दिया था।
ब्रिटेन ने भी रविवार को अंतिम आठ टीमों में जगह बनाई। हेनरी पैटन और नील स्कूप्स्की की युगल जोड़ी ने गोंजालो एस्कोबार और डिएगो हिडाल्गो को 6-3, 6-4 से हराकर इक्वाडोर पर ब्रिटेन की 3-0 की अजेय बढ़त सुनिश्चित की।