फिल्म में दिखेंगे डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर तेलुगू फिल्म में निभाएंगे अतिथि भूमिका
फिल्म में दिखेंगे डेविड वॉर्नर
Published on: 

नयी दिल्ली : सनराइजर्स हैदराबाद के लिये आईपीएल में खेल चुके ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर आगामी तेलुगू फिल्म ‘रॉबिनहुड’ में मेहमान कलाकार की भूमिका में नजर आयेंगे। मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म के निर्देशक वेंकी कुडुमुला होंगे। यह फिल्म 28 मार्च को रिलीज होगी।

निर्माताओं ने एक्स पर लिखा, ‘मैदान पर चमकने और अपनी छाप छोड़ने के बाद अब रूपहले पर्दे पर चमकने का समय है। सभी के चहेते डेविड वॉर्नर का रॉबिनहुड में अतिथि भूमिका के साथ भारतीय सिनेमा में स्वागत है।’ वॉर्नर ने भी इस बारे में एक्स पर लिखा, ‘भारतीय सिनेमा, मैं आ रहा हूं। रॉबिनहुड का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं । शूटिंग में बहुत मजा आया।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in