FIFA World Cup : घाना को हराकर कोलंबिया टाॅप-16 में

जोन एरियास के शुरुआती गोल ने भीषण गर्मी में घाना पर कोलंबिया की जीत तय की, टीम ने विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की
FIFA World Cup :  घाना को हराकर कोलंबिया टाॅप-16 में
John Locher
Published on

कंसास सिटी : जोन एरियास ने शुरुआती मिनटों में लुई सुआरेस के क्रॉस पर गोल किया और इसी एक गोल के दम पर कोलंबिया ने भीषण गर्मी के बीच घाना को हराकर विश्व कप के अंतिम 16 में जगह बना ली। कोलंबिया का सामना अब बुधवार को वैंकूवर में स्विटजरलैंड से होगा। मैच शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर ही कोलंबिया के फॉरवर्ड जोन कोरडोबा को जांघ के पीछे की मांसपेशी में चोट लग गई जिसके बाद कोच नेस्टर लोरेंजो को सुआरेज को बुलाना पड़ा।

यह इंटर मियामी के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी सुआरेज नहीं बल्कि स्पोर्टिंग सीपी के लिये खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने आते ही अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ी और 14वें मिनट में डेनियल मुनोज से गेंद लेकर एरियास को जबर्दस्त क्रॉस दिया जिन्होंने घाना के गोलकीपर लारेंस एटि जिगि को छकाकर गोल कर दिया। करीब 32 डिग्री सेल्सियस तापमान में खेले गए इस मैच की शुरुआत स्थानीय समयानुसार 8:30 पर हुई। कई मैचों में विवादित रहे ‘हाइड्रेशन ब्रेक’ इस मैच में खिलाड़ियों के लिये वरदान साबित हुई क्योंकि पानी की कमी और थकान हावी हो रही थी।

कोलंबिया ने ग्रुप चरण में सिर्फ एक गोल गंवाया था जिसमें उसने उज्बेकिस्तान और कांगो को हराने के अलावा पुर्तगाल से ड्रॅा खेला था। दो दशक में पहली बार पिछले साल अफ्रीका नेशंस कप के लिये क्वालीफाई करने में नाकाम रही घाना की टीम ने इंग्लैंड और क्रोएशिया जैसे दिग्गजों से भरे ग्रुप में रहने के बावजूद नॉकआउट में जगह बनाकर अपने आलोचकों को गलत साबित कर दिया था। कोलंबिया के खिलाफ घाना ने आठ शॉट लिये लेकिन एक भी गोल पर नहीं था।  

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in