चाइना ओपन : कोको गॉफ सेमीफाइनल में हारीं

अब अमांडा का सामना पांचवीं वरीय जेसिका पेगुला और लिंडा नोसकोवा के बीच होने वाले सेमीफाइनल की विजेता से होगा।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

बीजिंग : अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ की चाइना ओपन में अपना खिताब बचाने की उम्मीद शनिवार को यहां हमवतन तीसरी वरीयता प्राप्त अमांडा एनिसिमोवा से सेमीफाइनल में मिली हार से टूट गई। इस साल अमेरिकी ओपन और विम्बलडन की उप विजेता अमांडा ने गॉफ को महज 58 मिनट में 6-1, 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब अमांडा का सामना पांचवीं वरीय जेसिका पेगुला और लिंडा नोसकोवा के बीच होने वाले सेमीफाइनल की विजेता से होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in