कार्लोस अल्काराज आसान जीत के साथ अगले दौर में

इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने हालांकि इसका असर अपने खेल पर नहीं पड़ने दिया और 32वें नंबर के लुसियानो डार्डेरी को 6-2, 6-4, 6-0 से हरा दिया।
Carlos Alcaraz
कार्लोस अल्काराज
Published on


न्यूयॉर्क : कार्लोस अल्काराज ने शुक्रवार को आर्थर ऐश स्टेडियम में दाहिने घुटने में चोट लगने के बावजूद सीधे सेटों में जीत दर्ज करके अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के चौथे दौर में प्रवेश किया। अमेरिकी ओपन में 2022 में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले दूसरे नंबर के खिलाड़ी अल्काराज टूर्नामेंट में पहली बार चोटिल हुए। उन्होंने मेडिकल टाइमआउट लिया और एक ट्रेनर से अपने पैर की मालिश करवाई। इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने हालांकि इसका असर अपने खेल पर नहीं पड़ने दिया और 32वें नंबर के लुसियानो डार्डेरी को 6-2, 6-4, 6-0 से हरा दिया।

अल्काराज ने ट्रेनर के आने को एहतियाती बताते हुए कहा, ‘मुझे बस लगा कि घुटने में कुछ ठीक से काम नहीं कर रहा है, लेकिन इसके बाद यह ठीक हो गया। चिंता की कोई बात नहीं है।’ चौथे दौर में उनका मुकाबला आर्थर रिंडरक्नेच से होगा। अल्काराज ने तीसरे दौर में जीत दर्ज करके अपने करियर ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड को 80-13 कर दिया है। केवल बोरिस बेकर, ब्योर्न बोर्ग और राफेल नडाल ही उनसे एक या दो महीने छोटे थे, जब उन्होंने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में अपनी 80वीं जीत हासिल की थी। दुनिया में 82वीं रैंकिंग के रिंडरकनेच बेंजामिन बोन्जी को 4-6, 6-3, 6-3, 6-2 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुंचे।

इस बीच महिला वर्ग में 2021 की चैंपियन एम्मा राडुकानू का सफर एलेना रयबाकिना से 6-1, 6-2 से हार के साथ समाप्त हुआ। गत चैंपियन एरिना सबालेंका और 2024 की उपविजेता जेसिका पेगुला भी अगले दौर में जगह बनाने में सफल रही जबकि बारबोरा क्रेजिकोवा ने 10वीं रैंकिंग की एम्मा नवारो को तीन सेटों में हराया। पुरुष वर्ग में अमेरिका के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा तथा नंबर छह बेन शेल्टन और नंबर 17 फ्रांसेस टियाफो दोनों को हार का सामना करना पड़ा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in