मुक्केबाजी : सेना ने लड़कों और लड़कियों का खिताब जीता

हरियाणा दोनों वर्ग में दूसरे स्थान पर रहा
मुक्केबाजी : सेना ने लड़कों और लड़कियों का खिताब जीता
Published on

रोहतक : सेना खेल संवर्धन बोर्ड (एसएससीबी) ने छठी जूनियर (अंडर-17) लड़के और लड़कियों की राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में दोनों वर्ग में ओवरऑल चैंपियन बनकर अपना दबदबा कायम किया। सेना ने लड़कों के वर्ग में फिर से टीम खिताब जीता जबकि लड़कियों के वर्ग में उसने हरियाणा को हराकर खिताब हासिल किया। हरियाणा दोनों वर्ग में दूसरे स्थान पर रहा।

एसएससीबी ने रोहतक स्थित राष्ट्रीय मुक्केबाजी अकादमी में एक सप्ताह तक चली इस प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों दोनों वर्ग में नौ पदक जीते। उसके लड़कों की टीम ने छह स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जबकि लड़कियों की टीम ने चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक जीता। महाराष्ट्र ने लड़कों जबकि मणिपुर ने लड़कियों के वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in