BCCI ने भारतीय टीम को चैंपिंयस ट्रॉफी की जीत पर दिया बड़ा इनाम

भारतीय टीम को 58 करोड़ रुपये का इनाम
BCCI ने भारतीय टीम को चैंपिंयस ट्रॉफी की जीत पर दिया बड़ा इनाम
Published on: 

कोलकाता - भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार यह प्रतिष्ठित खिताब जीत लिया। बीसीसीआई ने टीम इंडिया को इस शानदार जीत के लिए 58 करोड़ रुपये की इनामी राशि देने का ऐलान किया। यह राशि खिलाड़ियों के अलावा कोच और सपोर्ट स्टाफ को भी मिलेगी। बता दें कि भारत ने पिछली बार 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, और अब 12 साल बाद भारतीय टीम ने फिर से आईसीसी के इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है।

BCCI ने एक्स पर पोस्ट करके दी जानकारी

बीसीसीआई ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए घोषणा की कि भारतीय क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद इनामी राशि दी जाएगी। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया और फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

BCCI के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा कि

"लगातार दो आईसीसी टाइटल जीतना बेहद स्पेशल है और ये इनामी राशि टीम इंडिया की वैश्विक मंच पर टीम इंडिया के समर्पण और मेहनत को दर्शाता है। नकद पुरस्कार उस कड़ी मेहनत की पहचान है जो हर कोई पर्दे के पीछे करता है। ICC U19 महिला विश्व कप की जीत के बाद 2025 में यह हमारी दूसरी ICC ट्रॉफी भी थी और यह हमारे देश में मजबूत क्रिकेट को दर्शाता है"

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in