Badminton Asian Championship : भारत से कपिला-क्रास्टो की जोड़ी हारी

हांगकांग की जोड़ी ने दी मात
Badminton Asian Championship : भारत से कपिला-क्रास्टो की जोड़ी हारी
Published on: 

चीन : भारत के ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में हांगकांग की पांचवीं वरीयता प्राप्त तांग चुन मान और सी यिंग सुएत की जोड़ी से हार गई। कपिला और क्रास्टो टूर्नामेंट में आखिरी भारतीय चुनौती बचे थे जिन्हें 20-22, 13-21 से पराजय का सामना करना पड़ा। इससे पहले पी वी सिंधु (महिला एकल), किरण जॉर्ज और प्रियांशु राजावत (पुरुष एकल) और हरिहरन अमसाकारूनन और रूबान कुमार (पुरुष युगल) प्री क्वार्टर फाइनल में हार गए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News