ऑस्ट्रेलिया टूर विवाद : कप्तान बट पर लगा दो साल का प्रतिबंध हटाया गया

PHF के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से ठीक पहले गुरुवार को तारिक बुगती ने हाल में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कुप्रबंधन के खिलाफ कप्तान के PHF की आलोचना करने के लिए बट पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया था।
ऑस्ट्रेलिया टूर विवाद : कप्तान बट पर लगा दो साल का प्रतिबंध हटाया गया
Published on


लाहौर : पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय हॉकी टीम के कप्तान अम्माद शकील बट पर राष्ट्रीय महासंघ (PHF) द्वारा लगाया गया दो साल का प्रतिबंध हटा दिया और इस कदम को ‘अवैध और असंवैधानिक’ करार दिया। PHF के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से ठीक पहले गुरुवार को तारिक बुगती ने हाल में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कुप्रबंधन के खिलाफ कप्तान के PHF की आलोचना करने के लिए बट पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन PHF के सरंक्षक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा नियुक्त अंतरिम अध्यक्ष मुहुयदीन अहमद वानी ने इस फैसले को पलट दिया और कहा कि यह बुगती का ‘अवैध और अंसंवैधानिक कदम’ था। राष्ट्रीय टीम के ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद हुए विवाद के मद्देनजर बुगती ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया था।

ऑस्ट्रेलिया में टीम को ‘लॉजिस्टिक’ की दिक्कतों का सामना करना पड़ा था और उन्हें एयरबीएनबी के घरों में रहना पड़ा था जबकि सरकार द्वारा संचालित पाकिस्तान खेल बोर्ड (PSB) ने कैनबरा में FIH प्रो लीग मैचों के दौरान टीम के पांच सितारा होटल में रहने के लिए PHF को एक करोड़ रुपये दिए थे। खेल से जुड़े सभी मामलों को देखने वाली अंतर-प्रांतीय समन्वयक मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने पुष्टिक की कि प्रधानमंत्री शरीफ ने तुरंत बुगती का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और वानी को PHF का तदर्थ अध्यक्ष और ब्रिगेडियर मुसरतुल्लाह को महानिदेशक नियुक्त किया।

उन्होंने कहा, ‘दोनों तदर्थ आधार पर हॉकी के मामलों को देखेंगे और नुकसान को ठीक करने की कोशिश करेंगे।’ बुधवार सुबह टीम के घर लौटने के तुरंत बाद बट और कुछ अन्य सीनियर खिलाड़ियों ने हवाई अड्डे पर इंतजार कर रही मीडिया से कहा कि वे PHF के मौजूदा प्रबंधन और टीम प्रबंधन के साथ आगे काम नहीं कर सकते। बट ने बताया कि खिलाड़ियों को किस तरह झूठ बोला गया और ऑस्ट्रेलिया में अपनी समस्या के बारे में मीडिया से बात नहीं करने की धमकी दी गई जिसके बाद बुगती ने पाकिस्तान हॉकी को बदनाम करने के लिए बट को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू हॉकी से दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in