एटलेटिको मैड्रिड ने सिएटल साउंडर्स को 3-1 से हराया

बैरियोस ने गिउलिआनो सिमेओन की मदद से 11वें मिनट में एटलेटिको मैड्रिड का खाता खोला
 एटलेटिको मैड्रिड ने सिएटल साउंडर्स को 3-1 से हराया
Published on: 

अमेरिका : पाब्लो बैरियोस के दो गोल की मदद से एटलेटिको मैड्रिड ने क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में सिएटल साउंडर्स को 3-1 से हरा दिया। बैरियोस ने गिउलिआनो सिमेओन की मदद से 11वें मिनट में एटलेटिको मैड्रिड का खाता खोला।

यूरोप की टीम ने दूसरे हाफ के शुरुआती मिनटों में बढ़त को 2-0 कर दिया, जब स्थानापन्न खिलाड़ी एक्सल विटसेल ने 47वें मिनट में रॉबिन ले नॉर्मंड की मदद से गोल किया। अल्बर्ट रुस्नक ने 50वें मिनट में सिएटल की तरफ से एकमात्र गोल किया, लेकिन बैरियोस ने 55वें मिनट में अपना दूसरा गोल करके एटलेटिको मैड्रिड को दो गोल की बढ़त दिला दी।

उसने मैच के आखिर तक अपनी इस बढ़त को बरकरार रखकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की। एटलेटिको मैड्रिड टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में यूरोपीय प्रतिद्वंद्वी पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) से हार गया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News