एशियाई एथलेटिक्स : भारत ने एक दिन में जीते 3 स्वर्ण

गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़, पूजा सिंह ने ऊंची कूद और नंदिनी अगसारा ने हेप्टाथलॉन में स्वर्ण पदक जीता
Athlit
पूजा सिंह और गुलवीर सिंह
Published on

गुमी (दक्षिण कोरिया) : भारत ने एशियन एथलेटिक्स में शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ के फाइनल में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने इस दौरान एक दशक पुराना मीट रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। ऊंची कूद में पूजा सिंह और हेप्टाथलॉन में नंदिनी अगसारा ने स्वर्ण पदक जीतकर 26वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के चौथे दिन को भारत के लिए खास बना दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण कोरिया में अब तक 18 मेडल जीत लिए हैं। इनमें 8 स्वर्ण, 7 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। इसके साथ ही भारत 2023 के अपने प्रदर्शन से आगे निकल गया है। भारत ने 2023 सत्र में 6 स्वर्ण समेत कुल 27 पदक जीते थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in