एशेज टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया का जोर तेज गेंदबाजों पर

एमसीजी की पिच पर हालांकि घास को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने मरफी को बाहर रखने का फैसला किया है।
English Teem
फाइल फोटो
Published on: 

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे चौथे एशेज टेस्ट के लिये तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताया है और चोटिल नाथन लियोन की जगह किसी स्पिनर को टीम में शामिल नहीं किया जायेगा। एडीलेड में तीसरे टेस्ट में लियोन को चोट लगी थी जिनकी जगह आफ स्पिनर टॉड मरफी को बुलाया गया। एमसीजी की पिच पर हालांकि घास को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने मरफी को बाहर रखने का फैसला किया है।

इंग्लैंड पहले तीनों टेस्ट हार चुका है जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 11 दिन के भीतर ही एशेज जीत ली है। एमसीजी पर शेन वॉर्न और लियोन काफी सफल रहे हैं और ऐसा कम ही होता है कि इस मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्पिनर नहीं हों।

कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा, ‘आपको पिच के हिसाब से टीम चुननी होती है और इस पिच को देखकर लगता है कि यहां तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी।’ लियोन और नियमित कप्तान पैट कमिंस के बाहर होने से जोश इंग्लिस, झाय रिचर्डसन, ब्रेंडन डोगेट और माइकल नेसेर तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News