Redwood City (USA)
अनाहत सिंह

अनाहत सिंह सिलिकॉन वैली स्क्वाश के सेमीफाइनल में हारी

Published on: 

रेडवुड सिटी (अमेरिका) : भारत की अनाहत सिंह सिलिकॉन वैली स्क्वाश टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी मलेशिया की शिवशंकरी सुब्रहमण्यम से हारकर बाहर हो गई। दुनिया की 15वें नंबर की खिलाड़ी और मौजूदा विश्व जूनियर चैम्पियन अनाहत को 11-5, 6-11, 4-11, 7-11 से पराजय का सामना करना पड़ा। यह मलेशियाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उनकी तीसरी हार है। इससे पहले अनाहत ने मिस्र की आठ बार की विश्व चैम्पियन नूर अल शेरबिनि को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in