Toronto
अनाहत सिंह

अनाहत सिंह कनाडा महिला ओपन के क्वार्टर फाइनल में

52वें स्थान की खिलाड़ी सरन को 11-6, 4-11, 11-5, 11-7 से हराया
Published on: 

टोरंटो : भारत की अनाहत सिंह ने इंग्लैंड की सरन एनघीम को चार गेम तक चले मैच में पराजित करके कनाडा महिला ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज और मौजूदा जूनियर विश्व चैंपियन अनाहत ने दूसरे दौर में विश्व रैंकिंग में 52वें स्थान की खिलाड़ी सरन को 11-6, 4-11, 11-5, 11-7 से हराया। अनाहत को पहले दौर में बाई मिली थी। पिछले सप्ताह सिलिकॉन वैली ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अनाहत का अगला मुकाबला मिस्र की विश्व में सातवें नंबर की खिलाड़ी और यहां शीर्ष वरीयता प्राप्त फैरोज अबोएलखेर से होगा। इस बीच भारत के वीर चोटरानी को कनाडा कप के पुरुष वर्ग के दूसरे दौर के मैच में विश्व के नंबर 10 खिलाड़ी मोहम्मद अल शोरबागी से 7-11, 7-11, 6-11 से हार का सामना करना पड़ा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in