एलिसा हीली ने कहा - भारत महिला क्रिकेट के मामले में बरसों तक सोये हुए शेर की तरह था लेकिन...

भारत महिला क्रिकेट के मामले में बरसों तक सोये हुए शेर की तरह था लेकिन डब्ल्यूपीएल के बाद उन्हें अपनी प्रतिभा की गहराई का पता चला।’
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

विशाखापत्तनम : भारतीय टीम को महिला विश्व कप में कठिन चुनौती बताते हुए ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने कहा कि मेजबान टीम ने वनडे प्रारूप में खेलने की एक शैली बना ली है और उस पर अडिग है जो काफी प्रभावी है। हीली ने भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में भाषा के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता लगातार बेहतर हो रही है। भारत महिला क्रिकेट के मामले में बरसों तक सोये हुए शेर की तरह था लेकिन डब्ल्यूपीएल के बाद उन्हें अपनी प्रतिभा की गहराई का पता चला।’

उन्होंने कहा, ‘भारत ने वनडे प्रारूप में खेलने की एक शैली अपना ली है और उस पर टिके हुए हैं जो देखना काफी प्रभावशाली बात है। घरेलू हालात में भारत की चुनौती काफी कठिन होगी। लेकिन हमें हर टीम के खिलाफ अच्छा खेलकर जीतना होगा और विश्व कप में ऐसा ही होता है। सारी टीमें अच्छी हैं।’ पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में सात विकेट जल्दी गंवाने के बाद बेथ मूनी के शतक के दम पर जीतकर यहां आई ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि अब नयी जगह, नये विकेट, नयी आउटफील्ड और शानदार टीम के खिलाफ जल्दी खुद को ढालना अहम होगा।

टूर्नामेंट में टीमों के शीर्षक्रम के अक्सर दबाव में आने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘कई बार दबाव में ऐसा हो जाता है। कोलंबो में हालात पहले से अलग थे लेकिन अब नये मैदान पर खेलना है और हालात के अनुकूल जल्दी ढलना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘हम भी कई बार दबाव में आ जाते हैं और यह विश्व कप है। मुझे अपनी टीम की गहराई पर भरोसा है और हर मैच में कोई अलग खिलाड़ी मैच जिता रहा है तो मैं यही कहूंगी कि हम भाग्यशाली हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in