अल्काराज बने अमेरिकी ओपन चैंपियन

दूसरे सेट में सिनर ने वापसी करते हुए 6-3 से जीत दर्ज की। तीसरे सेट में अल्काराज ने दबदबा बनाया और एक गेम गंवाते हुए 6-1 से सेट अपने नाम किया।
Carlos Alcaraz
कार्लोस अल्काराज
Published on

न्यूयॉर्क : स्पेन के टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज ने साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में इटली के जैनिक सिनर को 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से हराया। अल्काराज ने करियर का छठा ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया। अल्काराज ने दूसरी बार यूएस ओपन जीता। पिछली बार वे 2022 में चैंपियन बने थे। न्यूयॉर्क में स्पेनिश स्टार अल्काराज ने शानदार शुरुआत की और पहला सेट 6-2 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में सिनर ने वापसी करते हुए 6-3 से जीत दर्ज की। तीसरे सेट में अल्काराज ने दबदबा बनाया और एक गेम गंवाते हुए 6-1 से सेट अपने नाम किया।

चौथे सेट में सिनर ने कड़ा मुकाबला किया, लेकिन अल्काराज ने 6-4 से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही अल्काराज सिनर से वर्ल्ड नंबर-1 का ताज भी छीन लिया। अल्काराज 2023 के बाद पहली बार वर्ल्ड नंबर-1 बने हैं। वे 5वीं बार वर्ल्ड नंबर 1 के रूप में अपनी पारी शुरू करेंगे। इससे पहले वे कुल मिलाकर 37 हफ्ते नंबर-1 रह चुके हैं। यह इस साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल था जिसमें अल्काराज और सिनर आमने-सामने हुए। जून में हुए फ्रेंच ओपन फाइनल में अल्काराज विजेता बने थे, जबकि जुलाई में विंबलडन के फाइनल में सिनर ने अल्काराज को हराया था।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in