अदिति 28वें स्थान पर रहीं

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक अंतिम दौर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और दो ओवर 73 का स्कोर बनाकर यहां अमुंडी एवियन चैंपियनशिप में संयुक्त 28वें स्थान पर रहीं
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

फ्रांस : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक अंतिम दौर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और दो ओवर 73 का स्कोर बनाकर यहां अमुंडी एवियन चैंपियनशिप में संयुक्त 28वें स्थान पर रहीं। अदिति का कुल स्कोर अंडर 279 रहा। वह शीर्ष 10 खिलाड़ियों में जगह नहीं बना सकी लेकिन इस प्रतियोगिता में उन्होंने अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

वह एक साल पहले इस प्रतियोगिता में संयुक्त 17वें स्थान पर रही थीं। अदिति ने लगातार नौ पार के साथ शुरुआत की और फिर लगातार चार बोगी कीं, जिससे शीर्ष 10 में जगह बनाने की उनकी उम्मीदें धूमिल हो गईं। उन्होंने 17वें और 18वें होल पर बर्डी लगाकर वापसी की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी दीक्षा डागर कट में जगह नहीं बना पाई थी। ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस किम ने एवियन रिसोर्ट गोल्फ क्लब में प्लेऑफ में विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी जीनो थिटिकुल को हराकर अपना पहला मेजर खिताब जीता।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News