अदिति संयुक्त 62वें स्थान पर रही

शेवरॉन चैंपियनशिप
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

टेक्सास : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक यहां शेवरॉन चैंपियनशिप के चौथे दौर में पार 72 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से 62वें स्थान पर रही। अदिति ने इस दौरान 72-74-77-72 के कार्ड के साथ कुल सात ओवर 295 का स्कोर बनाया। उन्होंने आखिरी दौर में दो बोगी के मुकाबले दो बर्डी लगाये।

उन्होंने दूसरे और सातवें होल में बोगी किया लेकिन तीसरे और 12वें होल में बर्डी के बूते पार कार्ड खेला। जापान की माओ सैगो ने प्लेऑफ में कोरिया की ह्यो जू किम, चीन की रुओनिंग यिन और अमेरिका की लिंडी डंकन को पछाड़ कर खिताब जीता।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in