अदिति अशोक संयुक्त 20वें स्थान पर

ब्लैक डेजर्ट गोल्फ चैंपियनशिप
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

अमेरिका : भारत की अदिति अशोक ने किसी दौर में सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में से एक करते हुए छह अंडर 66 का स्कोर बनाया जिससे वह यहां ब्लैक डेजर्ट गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से 20वें स्थान पर हैं। तीन दौर में 69, 71 और 66 के स्कोर के बाद अदिति का कुल स्कोर 10 अंडर है।

अदिति ने तीसरे दौर में सात बर्डी की लेकिन वह एक बोगी भी कर गईं जिससे उनका स्कोर छह अंडर रहा। अदिति शीर्ष पर चल रहीं कोरिया की हेइरेन रयु से से आठ शॉट पीछे हैं जिन्होंने 63, 67 और 68 के स्कोर से कुल 18 अंडर का स्कोर बनाया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in