अदिति अशोक कट से चूकीं

अदिति ने पहले दौर में भी 81 का स्कोर बनाया था
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

अमेरिका : भारत गोल्फर अदिति अशोक यहां फील्ड रैंच ईस्ट कोर्स में मुश्किल परिस्थितियों में 11 ओवर 83 के खराब प्रदर्शन के साथ केपीएमजी महिला पीजीए चैंपियनशिप में कट से चूक गईं। अदिति ने पहले दौर में भी 81 का स्कोर बनाया था। यह पहली बार है जब अदिति ने किसी मेजर टूर्नामेंट के लगातार दो दौर में 80 से अधिक का स्कोर बनाया।

भारतीय गोल्फर ने दूसरे दौर में नौ बोगी और एक डबल बोगी की जबकि वह एक भी बर्डी नहीं लगा पाईं। वह दो दौर में एक भी बर्डी नहीं कर सकीं। टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही 156 खिलाड़ियों में से सिर्फ सात ही दूसरे दौर के बाद अंडर-पार का स्कोर बना पाई हैं। दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी जीनो थिटिकुल दूसरे दौर में दो अंडर 70 के स्कोर से कुल छह अंडर 138 के स्कोर से शीर्ष पर हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in