अदिति अशोक ने कट में प्रवेश किया

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने एलपीजीए टूर पर स्टैंडर्ड पोर्टलैंड क्लासिक में दूसरे दौर में दो अंडर 70 के स्कोर के साथ कट में प्रवेश कर लिया
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

पोर्टलैंड : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने एलपीजीए टूर पर स्टैंडर्ड पोर्टलैंड क्लासिक में दूसरे दौर में दो अंडर 70 के स्कोर के साथ कट में प्रवेश कर लिया। अदिति ने पांच बर्डी लगाये और तीन बोगी किये। वह अब संयुक्त 27वें स्थान पर है। भारतीय मूल की अमेरिकी गुरलीन कौर संयुक्त दूसरे स्थान पर है जबकि भारतीय मूल की कनाडा की गोल्फर सावन्नाह ग्रेवाल संयुक्त 11वें स्थान पर है । कोरिया की जियोंगियुन ली ने छह अंडर 67 के स्कोर के साथ बढत बना ली।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in