जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 640 मुक्केबाज ले रहे हैं भाग

जूनियर लड़के और लड़कियों की प्रतियोगिताओं में 44-46 किलोग्राम से लेकर 80 किलोग्राम से अधिक तक कुल 13 वजन वर्ग होंगे
जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 640 मुक्केबाज ले रहे हैं भाग
Published on: 

नयी दिल्ली : देशभर से 640 मुक्केबाज गुरुवार से रोहतक में शुरू हुई छठी जूनियर (अंडर-17) लड़के और लड़कियों की राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। जूनियर लड़के और लड़कियों की प्रतियोगिताओं में 44-46 किलोग्राम से लेकर 80 किलोग्राम से अधिक तक कुल 13 वजन वर्ग होंगे। सेना खेल नियंत्रण बोर्ड लड़कों के वर्ग में, जबकि हरियाणा लड़कियों के वर्ग में गत विजेता के रूप में उतरेगा।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ की अंतरिम समिति के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, ‘जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप युवा मुक्केबाजों के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं और कोचों के सामने अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। यह महासंघ को भविष्य की प्रतिभा की पहचान करने और उनको तैयार करने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।’ इस टूर्नामेंट के विजेता अक्टूबर में होने वाले एशियाई युवा खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News