एशियाई अंडर 19 और 22 चैंपियनशिप में 40 भारतीय मुक्केबाज

भारत ने बैंकॉक में बुधवार से शुरू हो रही एशियाई अंडर 19 और अंडर 22 मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिये 40 सदस्यीय टीम भेजी है।
Aman Siwach
फाइल फोटो
Published on: 

नयी दिल्ली : भारत ने बैंकॉक में बुधवार से शुरू हो रही एशियाई अंडर 19 और अंडर 22 मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिये 40 सदस्यीय टीम भेजी है। टूर्नामेंट में 26 देशों के 396 मुक्केबाज भाग लेंगे। एशियाई मुक्केबाजी इसका आयोजन विश्व मुक्केबाजी और थाईलैंड मुक्केबाजी संघ के साथ मिलकर कर रही है।

इसमें दो आयुवर्ग अंडर 19 और अंडर 22 में स्पर्धायें होंगी। महिला और पुरुष मुक्केबाज ओलंपिक मुक्केबाजी नियमों के तहत खेलेंगे। भारतीय टीम की अगुवाई तीन बार के एशियाई चैंपियन और दो बार के राष्ट्रीय चैंपियन विश्वनाथ सुरेश करेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप पदक विजेता सागर, प्रीत मलिक और खेलो इंडिया स्वर्ण पदक विजेता सुमन कुमारी भी होंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News