थाईलैंड ओपन के लिए 19 सदस्यीय मुक्केबाजी टीम की घोषणा

24 मई से एक जून तक चलेगी प्रतियोगिता
थाईलैंड ओपन के लिए 19 सदस्यीय मुक्केबाजी टीम की घोषणा
Published on: 

नई दिल्ली : भारत की 19 सदस्यीय मुक्केबाजी टीम 24 मई से एक जून तक बैंकॉक में होने वाले चौथे थाईलैंड ओपन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। एशियाई मुक्केबाजी के अंतर्गत आयोजित थाईलैंड ओपन में पूरे महाद्वीप की शीर्ष राष्ट्रीय टीमें भाग लेंगी जिसमें चीन, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, जापान, कोरिया और मेजबान देश थाईलैंड जैसी मजबूत टीमें शामिल हैं।

टीम में 10 पुरुष और नौ महिलाएं शामिल : टीम में 10 पुरुष और नौ महिलाएं शामिल हैं। अंतरिम समिति द्वारा संचालित भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने अपने चयन मानदंड के अनुसार इस साल की पुरुष और महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के रजत पदक विजेताओं को मौका प्रदान किया। अंतरिम समिति के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि थाईलैंड ओपन एक व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर की शुरुआत है जिसमें कजाकिस्तान में विश्व कप चरण टूर्नामेंट के बाद लिवरपूल में विश्व चैम्पियनशिप, नयी दिल्ली में विश्व कप फाइनल और एशियाई चैम्पियनशिप सहित कई प्रमुख टूर्नामेंट शामिल हैं।

पुरुष टीम : नाओथोई सिंह कोंगखम (47-50 किग्रा), पवन बर्त्वाल (50-55 किग्रा), निखिल (55-60 किग्रा), अमित कुमार (60-65 किग्रा), हेमंत यादव (65-70 किग्रा), दीपक (70-75 किग्रा), ध्रुव सिंह (75-80 किग्रा), जुगनू (80-85 किग्रा), नमन तंवर (85-90 किग्रा), और अंशुल गिल (90 किग्रा+)

महिला टीम : यासिका राय (45-48 किग्रा), तमन्ना (48-51 किग्रा), आभा सिंह (51-54 किग्रा), प्रिया (54-57 किग्रा), संजू (57-60 किग्रा), सनेह (65-70 किग्रा), अंजलि (70-75 किग्रा), लालफाकमावी राल्टे (75-80 किग्रा), और किरण (80 किग्रा+)।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in