गुकेश समेत 15 भारतीय ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा

फिडे ग्रैंड स्विस (ओपन) में गुकेश, एरिगैसी और प्रज्ञानानंदा के अलावा आठ अन्य भारतीय हिस्सा लेंगे
 गुकेश समेत 15 भारतीय ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा
Published on

नयी दिल्ली : विश्व चैंपियन डी गुकेश, अर्जुन एरिगैसी, आर प्रज्ञानानंदा, आर वैशाली और कोनेरू हम्पी समेत 15 भारतीय खिलाड़ियों ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में तीन से 16 सितंबर तक होने वाले 2025 फिडे ग्रैंड स्विस और महिला ग्रैंड स्विस के लिए क्वालीफाई कर लिया है। फिडे ग्रैंड स्विस (ओपन) में गुकेश, एरिगैसी और प्रज्ञानानंदा के अलावा आठ अन्य भारतीय हिस्सा लेंगे। इसमें अरविंद चिदंबरम, विदित गुजराती, पेंटाला हरिकृष्णा, निहाल सरीन, रौनक साधवानी, मुरली कार्तिकेयन, अभिमन्यु पौराणिक और आर्यन चोपड़ा शामिल है।

वैशाली और हम्पी के साथ महिला ग्रैंड स्विस में हरिका द्रोणावल्ली और दिव्या देशमुख भी शामिल होंगी। वंतिका अग्रवाल इस टीम की रिजर्व खिलाड़ी है। शतरंज कैलेंडर में सबसे महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक फिडे ग्रैंड स्विस खिलाड़ियों को कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह बनाने का सीधा रास्ता देता है। फिडे ने गुरुवार को कहा, ‘ग्रैंड स्विस की तालिका में शीर्ष दो में रहने वाले पुरुष खिलाड़ी 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में स्थान सुरक्षित करेंगे, जबकि महिला ग्रैंड स्विस में शीर्ष दो खिलाड़ी 2026 महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफिकेशन हासिल करेगी।

फिडे ने इसके साथ ही टूर्नामेंट में पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए कहा कि पुरुष वर्ग में 36 प्रतिशत जबकि महिला वर्ग में 64 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। पुरुष वर्ग की कुल इनामी राशि 6,25,000 डॉलर है जबकि महिला वर्ग के लिए यह रकम 230,000 डॉलर है। दोनों टूर्नामेंट 11 दौर के स्विस प्रारूप में खेले जायेंगे, जिसमें विश्व भर से 170 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें ग्रैंड स्विस में 114 और महिला ग्रैंड स्विस में 56 खिलाड़ी शामिल है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in