प्रो कबड्डी लीग का 12वां चरण 29 अगस्त से

नए सत्र में मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स अपने खिताब का बचाव करने की कोशिश करेगी।
प्रो कबड्डी लीग का 12वां चरण 29 अगस्त से
Published on: 

मुंबई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आयोजकों ने बुधवार को घोषणा की कि इसका 12वां चरण 29 अगस्त से शुरू होगा। नए सत्र में मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स अपने खिताब का बचाव करने की कोशिश करेगी। आयोजकों ने कहा, ‘हाल में संपन्न नीलामी से सभी 12 फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमों को मजबूत किया है और आगामी सत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी जिससे दर्शकों का मनोरंजन होगा।’


लीग के आयोजक ‘मशाल स्पोर्ट्स’ ने कहा कि मैचों के लिए स्थलों और अन्य चीजों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। लीग के 12वें सत्र की नीलामी 31 मई और एक जून को मुंबई में हुई जिसमें रिकॉर्ड 10 खिलाड़ियों ने एक करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंध हासिल किए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in