अमेरिकी ओपन में भाग्य आजमाएंगे 10 पूर्व चैंपियन

गत चैंपियन यानिक सिनर और एरीना सबालेंका उन 10 पूर्व अमेरिकी ओपन विजेताओं में शामिल हैं
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

न्यूयॉर्क : गत चैंपियन यानिक सिनर और एरीना सबालेंका उन 10 पूर्व अमेरिकी ओपन विजेताओं में शामिल हैं, जो अगले महीने होने वाले वर्ष के इस अंतिम ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में अपना भाग्य आजमाएंगे। अमेरिकी टेनिस एसोसिएशन ने 24 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की प्रवेश सूची जारी की है जिसमें 18 पूर्व ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन शामिल हैं। अमेरिकी ओपन में सीधा प्रवेश 14 जुलाई तक की रैंकिंग पर आधारित था। पुरुषों के लिए कटऑफ 101 और महिलाओं के लिए 99 नंबर था।

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सिनर ने हाल में विंबलडन फाइनल में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज को हराकर अपना चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी सबालेंका विंबलडन के सेमीफाइनल में अमांडा अनिसिमोवा से हार गईं, जो सातवें नंबर पर हैं और शीर्ष आठ में शामिल चार अमेरिकी महिला खिलाड़ियों में से एक हैं। अमेरिका के सर्वाधिक 30 खिलाड़ियों (16 महिला, 14 पुरुष) को सीधे प्रवेश मिला है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in