किपचोगे ने मेलबर्न मैराथन जीती

किपचोगे ने मेलबर्न मैराथन जीती

Published on: 

मेलबर्न :

दो बार के ओलंपिक चैंपियन एलियुड किपचोगे ने रविवार को यहां प्रतियोगिता के नए रिकॉर्ड के साथ मेलबर्न मैराथन जीती। किपचोगे पूर्व विश्व रिकॉर्डधारक हैं तथा उन्होंने 2016 और 2020 के ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने दो घंटे, नौ मिनट, 10 सेकेंड में दौड़ पूरी की जो मेलबर्न मैराथन के पिछले रिकॉर्ड से दो सेकंड कम है। कीनिया के 41 वर्षीय खिलाड़ी किपचोगे का यह रिकॉर्ड और बेहतर हो सकता था लेकिन उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के अंदर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए अपनी गति धीमी कर दी थी। किपचोगे ने हमवतन टिमोथी किपलागत रोनोह का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2022 में दो घंटे, नौ मिनट, 12 सेकेंड में दौड़ पूरी की थी। किपचोगे ने इससे पहले सितंबर 2023 में बर्लिन में अपनी आखिरी मैराथन जीती थी। मेलबर्न मैराथन में ऑस्ट्रेलिया के थॉमस डो कैंटो 2:10:35 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। न्यूजीलैंड की कैमिला फ्रेंच ने 2:28:25 के समय के साथ महिलाओं की दौड़ जीती।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in