

सिलीगुड़ी : मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए माटीगाड़ा थाना पुलिस ने 297 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सिमुलतला निवासी सुमंगल बाला उर्फ बाटू (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से ब्राउन शुगर के अलावा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 56 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, विश्वसनीय सूत्र से मिली सूचना के आधार पर 23 सितंबर की शाम आईटी पार्क के पास सिमुलतला स्थित सुमंगल बाला के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 297 ग्राम ब्राउन शुगर, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 56 हजार रुपये नकद मिले। पुलिस ने बरामद सामान को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया।मामले में माटीगाड़ा थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी की कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों और दिशा-निर्देशों के अनुसार की गई। बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या नेटवर्क की भूमिका है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।