जंक्शन पर 202 ग्राम सोने के टुकड़े जब्त

प्रधाननगर पुलिस की कार्रवाई, बिहार निवासी युवक हिरासत में।
जंक्शन पर 202 ग्राम सोने के टुकड़े जब्त
Published on: 

मामले को लेकर प्रधाननगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस बरामद सोने के स्रोत और इसे लेकर किए जा रहे आवागमन समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

सिलीगुड़ी : गुप्त सूचना के आधार पर प्रधाननगर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिलीगुड़ी जंक्शन से एक व्यक्ति को सोने के सात टुकड़ों के साथ पकड़ा। उसके पास से बरामद सोने का कुल वजन 202.170 ग्राम बताया गया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी प्रेम कुमार (34) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 24 और 25 सितंबर की मध्यरात्रि में सूचना मिलने के बाद प्रधाननगर थाना पुलिस की टीम ने सिलीगुड़ी जंक्शन पर अभियान चलाया। इसी दौरान प्रेम कुमार को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सोने के सात टुकड़े बरामद हुए।

पूछताछ में पुलिस ने बरामद सोने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। हालांकि, प्रेम कुमार बरामद सोने के संबंध में कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सोने के सातों टुकड़ों को जब्त कर लिया।

मामले को लेकर प्रधाननगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस बरामद सोने के स्रोत और इसे लेकर किए जा रहे आवागमन समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in