छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
Published on: 

सिलीगुड़ी

छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के बागडोगरा थाना की ओर से विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान बीडीओ कार्यालय, बिजली विभाग और दमकल विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान घाटों पर सुरक्षा इंतजाम, बिजली के कनेक्शन, अग्निशमन व्यवस्था और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने की तैयारियों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए। खास तौर पर बिजली के तारों और अन्य विद्युत उपकरणों की सुरक्षा, आग से बचाव के इंतजाम तथा भीड़ प्रबंधन पर ध्यान दिया गया।

प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है। छठ पूजा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी विभागों को सतर्क रहने को कहा गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News