कवाखाली कॉलेज भवन का पहला चरण इसी साल

सिलीगुड़ी कॉलेज ऑफ कॉमर्स को मॉडल संस्थान बनाने पर जोर, स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल सुविधाओं की भी होगी व्यवस्था
कवाखाली कॉलेज भवन का पहला चरण इसी साल
Published on: 

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी कॉलेज ऑफ कॉमर्स को आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करने की योजना है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को दार्जिलिंग के सांसद और कॉलेज गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष राजू बिष्ट ने कॉलेज के शिक्षकों, विद्यार्थियों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों से मुलाकात कर संवाद किया।

राजू बिष्ट ने कहा कि 1962 में स्थापित सिलीगुड़ी कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने उत्तर बंगाल में वाणिज्य और प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में छह दशकों से अधिक समय से योगदान दिया है। कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी विभिन्न पेशों और क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके हैं।उन्होंने कहा कि कॉलेज को आधुनिक बुनियादी ढांचे से विकसित करने के साथ रोजगार बाजार की बदलती जरूरतों के अनुरूप शैक्षणिक कार्यक्रमों पर ध्यान दिया जाएगा। कवाखाली में बन रहे नए कॉलेज भवन का पहला चरण इसी वर्ष पूरा करना प्रमुख प्राथमिकता है।

नए परिसर में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं और आधुनिक शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने की बात कही गई। इसके अलावा स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल सुविधाओं और शिक्षण व्यवस्था में तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल पर भी जोर दिया जाएगा।इस अवसर पर बिष्ट ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंजन सरकार समेत शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और पूर्व विद्यार्थियों के योगदान की सराहना की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in