इंटर फ्रंटियर फुटबॉल में सिलीगुड़ी फाइनल में

लखनऊ को 1-0 से हराया, दूसरे सेमीफाइनल में गुवाहाटी ने तेजपुर को दी 2-0 मात
इंटर फ्रंटियर फुटबॉल में सिलीगुड़ी फाइनल में
Published on: 

सिलीगुड़ी : इंटर फ्रंटियर फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों में सिलीगुड़ी और गुवाहाटी ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। पांच दिवसीय प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को फोर्स मुख्यालय एसएसबी सिलीगुड़ी की ओर से दोनों सेमीफाइनल मुकाबले आयोजित किए गए।पहले सेमीफाइनल में सिलीगुड़ी का सामना लखनऊ से हुआ। कड़े मुकाबले में सिलीगुड़ी ने लखनऊ को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में सिलीगुड़ी की टीम ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और एक गोल की बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए मुकाबला अपने नाम किया।दूसरे सेमीफाइनल में गुवाहाटी और तेजपुर की टीमें आमने-सामने थीं। इस मुकाबले में गुवाहाटी ने तेजपुर को 2-0 से शिकस्त दी। दो गोल की जीत के साथ गुवाहाटी ने भी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद अब खिताबी मुकाबले में सिलीगुड़ी और गुवाहाटी की टीमें आमने-सामने होंगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in