

सिलीगुड़ी : ‘वर्ल्ड ऑफ मिरकल’ की ओर से आयोजित ‘पूजा दर्शन फॉर सीनियर सिटीजन’ कार्यक्रम में शामिल होकर वरिष्ठ नागरिकों को दुर्गा पूजा परिक्रमा का अवसर प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उन्हें त्योहार की खुशियों से जोड़ना है। कार्यक्रम से जुड़े एक प्रतिनिधि ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा केवल उत्सव ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सम्मान और खुशियां बांटने का अवसर भी है। ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, स्नेह और देखभाल का संदेश समाज तक पहुंचता है। इस पहल के जरिए बुजुर्गों को पूजा का आनंद लेने का अवसर मिला।आयोजकों के इस प्रयास को सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना से जुड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों को इस सुंदर पहल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी गई।