पोषण कार्यक्रम के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

पोषण कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं
पोषण कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं
Published on

नागराकाटा: बानरहाट ब्लॉक के न्यू डुआर्स चाय बागान के आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार सीनी स्वयंसेवी संस्था एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पोषण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट भी किया गया। उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को पोषण के बारे में जागरूक करते हुए पोषण के महत्व की जानकारी दी गई। सीनी स्वयंसेवी संस्था की ओर से हलीमा खातून ने बताया यह कार्यक्रम न्यू डुआर्स चाय बागान के अलावा प्रखंड के तोतापाड़ा एवं हल्दीबाड़ी चाय बागान भी किया गया। जहां पर महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं सभा भी किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ, एएनएम, आशा कर्मी सहित महिलाओं एवं किशोरियों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है,, पोषण अभियान सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है। जिसका लक्ष्य बच्चों, किशोरियों गर्भवती तथा स्तनपान करने वाली महिलाओं की पोषण स्तर में सुधार करना है। जन भागीदारी के माध्यम से पोषण को एक जन आंदोलन में बदलने के लिए पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी आदतों को बढ़ावा देता है ताकि एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके। सीनी द्वारा लगातार चाय बागान इलाके में पोषण जागरूकता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं की भागीदारी काफी संख्या में देखी जाती है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in