-->

अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने से महिलाओं का प्रदर्शन

बीडीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन करती महिलाएं
बीडीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन करती महिलाएं
Published on

नागराकाटा: अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने से नाराज बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंगलवार को नागराकाटा प्रखंड विकास अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। विभिन्न इलाकों से पहुंची महिलाओं ने आवेदन के बावजूद खातों में राशि नहीं आने पर प्रशासन से जवाब मांगा।

प्रदर्शनकारी महिलाओं से बातचीत करते हुए बीडीओ जयप्रकाश मंडल ने आश्वासन दिया कि योजना के सभी पात्र लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों की नियमानुसार जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद योग्य लोगों के खातों में राशि भेजी जाएगी। महिलाओं का कहना था कि उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आवेदन किया है, लेकिन अब तक कई लोगों को योजना का लाभ नहीं मिला है। आंगराभाषा-2 ग्राम पंचायत के धूमपाड़ा की निवासी सुमना विश्वास ने बताया कि आवेदन में कोई त्रुटि होने पर प्रशासन को इसकी जानकारी देनी चाहिए, क्योंकि संशोधन का कोई स्पष्ट विकल्प उपलब्ध नहीं है। सुलकापाड़ा ग्राम पंचायत की ज्योत्स्ना राय ने आरोप लगाया कि कई अपात्र लोगों को योजना का लाभ मिल गया, जबकि आवेदन करने के बाद भी कई योग्य लोग वंचित हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें दो सप्ताह बाद फिर संपर्क करने को कहा है। वहीं, बानरहाट ब्लॉक में भी अन्नपूर्णा भंडार योजना का लाभ नहीं मिलने को लेकर महिलाओं ने प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। स्थानीय महिलाओं ने प्रशासन से मांग की कि योजना का लाभ सभी पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। साथ ही, योजना को लेकर फैल रही अफवाहों पर भी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in