सीसीटीवी की मदद से महिला का खोया बैग बरामद।

सीसीटीवी की मदद से महिला का खोया बैग बरामद।
Published on: 

सिलीगुड़ी : पुलिस की तत्परता से एक महिला को उसका खोया हुआ बैग वापस मिल गया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने न केवल बैग का पता लगाया, बल्कि संबंधित टोटो चालक को भी चिह्नित कर बैग बरामद कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, माटीगाड़ा के शिवमंदिर निवासी मिताली भट्टाचार्य का महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग 10 नवंबर को बिहार मोड़ इलाके में कहीं गुम हो गया था। इसके बाद उन्होंने बागडोगरा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के अंतर्गत बागडोगरा थाना की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज की मदद से टोटो चालक का पता लगाया गया, जिसके बाद पुलिस ने लापता बैग को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया।

11 नवंबर को आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद बैग महिला को सौंप दिया गया। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेज होने के कारण उसकी बरामदगी महिला के लिए काफी राहत भरी रही।

पुलिस की इस तत्परता की सराहना हो रही है। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और जनसेवा के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News