सड़क हादसे में महिला की मौत, पुलिस घायल

अस्पताल में लोगों की भीड़
अस्पताल में लोगों की भीड़
Published on

अलीपुरदुआर: जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। घटना अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी ब्लॉक के निमती संलग्न मेंदाबाड़ी के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार छोटी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों हासीमारा से अलीपुरदुआर शहर लौट रहे थे तभी अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क पर पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अलीपुरदुआर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान गृहवधू पिंकी राय की मौत हो गई। वह अलीपुरदुआर शहर की निवासी थीं।

वहीं, दूसरे घायल की पहचान पुलिस आरआई सौरव चक्रवर्ती के रूप में हुई है। दुर्घटना में उनकी एक आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पिंकी राय किसी कार्यक्रम में पुलिस आरआई सौरव चक्रवर्ती के साथ गई थीं और वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या अचानक संतुलन बिगड़ने से यह घटना घटी। इस हादसे के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। एक ओर जहां एक परिवार ने अपनी प्रिय सदस्य को खो दिया, वहीं पुलिस विभाग का एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी की जंग लड़ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in