

मिरिक: मिरिक खम्बु राई किरात सांस्कृतिक संस्थान की मिरिक महकमा समिति की ओर से बुधवार को वरिष्ठ नेपाली लेखक एवं पूर्व राजनयिक नवल किशोर राई का भव्य स्वागत किया गया। केकेआरएस के अध्यक्ष आर.के. राई, सीके राई, कैलाश राई सहित प्रतिनिधिमंडल ने उनका खादा पहनाकर स्वागत किया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर नवल किशोर राई के साथ मिरिक पहुंचे सदस्यों के साथ किरात खम्बु राई समुदाय की वर्तमान स्थिति, भाषा, साहित्य, संस्कृति एवं परंपराओं सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बताया गया कि नवल किशोर राई ने वर्ष 1995 से 2000 तक पड़ोसी देश नेपाल के शाही जर्मनी में राजदूत के रूप में कार्य किया था। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है और कई स्थानों पर सम्मानित भी हुए हैं। पुणे विश्वविद्यालय से वर्ष 1986 में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाले राई ने बान्तवा समुदाय के विस्तृत अध्ययन पर एक पुस्तक भी लिखी है।
केकेआरएस के सीके राई ने बताया कि नवल किशोर राई के मिरिक आगमन के दौरान समुदाय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।