शादी सीजन में लगा ग्लैमर का तड़का

डिजाइनिंग व आकर्षक शेरवानी से सजे कपड़े की दुकान
डिजाइनिंग व आकर्षक शेरवानी से सजे कपड़े की दुकान
Published on

सिलीगुड़ी: एक फिल्म में जैसे एक अभिनेता और अभिनेत्री का अहम किरदार होता है, ठीक उसी तरह विवाह समारोह भी एक ऐसा बंधन है जिसमें बांधने वाले दूल्हा और दुल्हन किसी अभिनेता और अभिनेत्री से कम नहीं होते | शादी में आने वाले रिश्तेदार, मित्र, और अतिथियों की नजर दूल्हा और दुल्हन पर टिकी रहती हैं | यदि ऐसे में ये दोनों ही आकर्षक न दिखे तो शादी का मजा ही किरकिरा सा हो जाता है |

शायद इसलिए ही शादी के हर फंक्शन में दूल्हा दुल्हन के कपड़ों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है और खर्च भी उतना ही होता है | फिलहाल अभी शादी का सीजन चल रहा है और इस सीजन में सिलीगुड़ी के मार्केट में भी चहल-पहल बनी हुई है | क्योंकि एक शादी समारोह में सिर्फ दूल्हा-दुल्हन ही नहीं बल्कि उनके सगे संबंधी भी जबरदस्त खरीदारी करते है क्योंकि वे भी दूल्हा दुल्हन के साथ आकर्षक दिखना चाहते हैं |

दुल्हन भारी लहंगे सुंदर साड़ी सोलह सिंगार कर अपने दूल्हे का इंतजार करती है तो दूल्हा भी शेरवानी, ब्लेजर सूट, अन्य कपड़ों में सज धज कर अपनी दुल्हन को लेने बाजे गाजे और बारातियों के साथ पहुंचता है | लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि हर शादी सीजन में कहीं ना कहीं फैशन में बदलाव आ जाता है लहंगे और साड़ियां तो वही रहती है लेकिन उनके फैशन और ट्रेंड व लुक में बदलाव किया जाता है | इस बार सिलिगुड़ी के व्यापारियों के बीच भी फैशन ट्रेंड को लेकर जबरदस्त कंपटीशन बना हुआ है | इस शादी सीजन में हुए फैशन में बदलाव को लेकर विभिन्न बुटीक से संपर्क किया तो दुल्हन साड़ी की ओर जानकारी मिली कि, दुल्हन के लिए वही भारी लहंगे का डिमांड है लेकिन अब भारी लहंगे में वेस्टर्न की कुछ झलकियां दिखाई देती है कुछ दुल्हनें साड़ी को नए फैशन और चुनरी के साथ भी पहन रही है लेकिन दुल्हन को छोड़कर अन्य रिश्तेदार वेस्टर्न को प्राथमिकता दे रही है |

इंडो वेस्टर्न फैशन के कपड़ों के आर्डर मिल रहे हैं | वहीं ख्याति फैशनेबल कलेक्शन की ओर से बताया गया कि, पिछले साल अनारकली, आलिया कट का क्रेज ज्यादा था | लेकिन इस बार वेस्टर्न कपड़ों की ज्यादा मांग है | कोड सेट वेस्टर्न और इंडो वेस्टर्न में हल्की की कढ़ाई के कपड़े ज्यादा मांग में है ऑर्गेनसा, सिल्क, टिशु ,चेनान जैसे कपड़ों के परिधान महिलाएं ज्यादा पसंद कर रही है |

इस फैशन की दौड़ में दूल्हा भी पीछे नहीं | डेफी फैशन भी इस शादी सीजन में नए-नए कलेक्शन से भरा हुआ है जोधपुरी शेरवानी, पार्टी वियर, थ्री पीस सूट्स , नॉन टॉक्सिक सूट्स, वर्किंग शॉर्ट्स को ज्यादा महत्व दे रहे हैं | वहीं मोनचेर फैशन की माने तो लड़कों को वेस्टर्न और इंडियन दोनों ही फैशन पसंद आ रहे हैं | देखा जाए तो ज्यादातर दुकानदारों का यही मत है कि चाहे दुल्हन के परिधान हो या दूल्हे के परिधान अब समय के साथ हर परिधान में बदलाव आ रहे है और यह हर साल ही जारी रहता है |

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in