WBNVF प्रशिक्षण केंद्र के पुनरुद्धार पर विधायक सोनम लामा ने दिया जोर

WBNVF प्रशिक्षण केंद्र के पुनरुद्धार पर विधायक सोनम लामा ने दिया जोर
Published on: 

कर्सियांग: कर्सियांग के विधायक सोनम लामा ने वेस्ट बंगाल नेशनल वॉलंटियर फोर्स (WBNVF) के ऐतिहासिक प्रशिक्षण केंद्र का दौरा कर इसकी बदहाल स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र को दोबारा सक्रिय करने और यहां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने पर जोर दिया।

दौरे के दौरान विधायक ने प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी जितेन राई द्वारा बच्चों को दिए जा रहे प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र के प्रभारी से बातचीत कर इसकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। वर्ष 1958 में स्थापित इस केंद्र में पिछले कई दशकों से प्रशिक्षण कार्यक्रम बंद हैं। भवन और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी जर्जर हो चुकी हैं।

लामा ने कहा कि इस केंद्र को पुनर्जीवित कर स्थानीय युवाओं को आपदा प्रबंधन, भूस्खलन, दुर्घटनाओं और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया जा सकता है। इससे संकट के समय तत्काल सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र को फिर से शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री और राज्य के गृह एवं पहाड़ मामलों के मंत्री के समक्ष मामला उठाएंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in