सिलीगुड़ी के निरीक्षक महानिरीक्षक द्वारा गंगटोक सेक्टर का भ्रमण

औपचारिक निरीक्षण करते महानिरीक्षक
औपचारिक निरीक्षण करते महानिरीक्षक
Published on

गंगटोक: महानिरीक्षक वन्दन सक्सेना, फ्रन्टियर मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, सिलीगुड़ी ने 18 नवंबर 2025 को औपचारिक निरीक्षण हेतु सेक्टर मुख्यालय एस.एस.बी., गंगटोक का दौरा किया। सेक्टर गंगटोक के उपायुक्त महानिरीक्षक मनीष कुमार तथा सभी अधिकारियों ने परम्परागत खादा के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सेक्टर मुख्यालय में महानिरीक्षक को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया। अपने दौरे के दौरान महानिरीक्षक वन्दन सक्सेना ने सेक्टर परिसर का निरीक्षण किया और विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। महानिरीक्षक वन्दन सक्सेना ने सेक्टर मुख्यालय गंगटोक द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अधिकारियों और जवानों का अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रतिबद्धता वास्तव में प्रशंसनीय है। इसके बाद एक सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने अधिकारियों एवं कार्मिकों से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनी तथा परिचालन एवं प्रशासनिक विषयों पर आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के उपरान्त सभी अधिकारी एवं जवानों के साथ बड़ा खाना का आयोजन किया गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in