दल बदल के बाद ग्राम प्रधान गिरफ्तार

ग्राम प्रधान संजय राभा पुलिस की गिरफ्त में
ग्राम प्रधान संजय राभा पुलिस की गिरफ्त में
Published on

अलीपुरदुआर: अलीपुरदुआर-1 ब्लॉक अंतर्गत शालकुमार नंबर-2 ग्राम पंचायत के प्रधान संजय राभा को एक पुराने मारपीट मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई को संजय राभा ने ग्राम पंचायत के उपप्रधान सहित तृणमूल कांग्रेस के कई पंचायत सदस्यों के साथ पार्टी छोड़कर KSDC का दामन थामा था। इसके ठीक एक दिन बाद पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात सोनापुर आउटपोस्ट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। इसके बाद सोमवार को उन्हें अलीपुरदुआर जिला कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी पहले से दर्ज एक पुराने मामले के आधार पर की गई है और इसमें कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया है। फिलहाल मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तारी के समय और राजनीतिक घटनाक्रम के बीच संयोग को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं, जिससे स्थानीय राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in