विधि महाविद्यालय के छात्रों ने अकादमिक बंद का किया ऐलान

विधि महाविद्यालय के छात्रों ने अकादमिक बंद का किया ऐलान
Published on

गंगटोक: सिक्किम सरकारी विधि महाविद्यालय, बुर्तुक के छात्रों ने लंबित आधारभूत और शैक्षणिक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पूर्ण अकादमिक बंद की घोषणा की है। यह निर्णय छात्र प्रतिनिधि परिषद के नेतृत्व में लिया गया है। छात्रों ने बीते 27 अगस्त को शिक्षा विभाग को प्रतिनिधित्व सौंपकर महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की थी। छात्रों की प्रमुख मांगों में महाविद्यालय भवन में गंभीर सीपेज और दरारों की मरम्मत, पुस्तकालय की बहाली, छात्रावास सुविधाओं का विकास, खेल अवसंरचना में सुधार, सभागार का निर्माण तथा राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) की मान्यता प्रक्रिया शुरू करना शामिल है। छात्र प्रतिनिधि समिति के महासचिव सुरेश छेत्री ने कहा कि जब तक संबंधित अधिकारी उनकी मांगों के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाते, तब तक अकादमिक बंद जारी रहेगा। छात्रों ने सरकार से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर महाविद्यालय की बुनियादी एवं शैक्षणिक समस्याओं का समाधान करने की अपील की है। उनका कहना है कि लंबे समय से लंबित इन समस्याओं का सीधा असर संस्थान के शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in