विदेश जागनी यात्रा पर गुरुजी मोहन प्रियाचार्य

विदेश जागनी यात्रा पर गुरुजी मोहन प्रियाचार्य
Published on

कालिम्पोंग : श्रीकृष्ण प्रणामी निजानंद संप्रदाय के पूज्य गुरुजी श्री 108 मोहन प्रियाचार्य जी महाराज आध्यात्मिक जागरण, धर्मप्रचार एवं महामती श्री प्राणनाथ जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया के प्रवास पर हैं। उनके साथ श्री लीलारस सागर महाराज भी प्रवास में शामिल हैं। गुरुजी 10 सितंबर को कोलकाता से रवाना होकर 11-12 सितंबर को सिंगापुर में सत्संग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद 13-15 सितंबर तक पर्थ, 16-19 सितंबर तक मेलबर्न और 20-27 सितंबर तक सिडनी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान 408वीं महामती श्री प्राणनाथ जी जयंती महोत्सव सहित कई आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे। ऑस्ट्रेलिया प्रवास के बाद गुरुजी 28-30 सितंबर तक पुनः सिंगापुर में रहेंगे। इसके बाद वे दिल्ली रवाना होंगे। यात्रा के दौरान भक्ति, प्रेम, सद्भाव और आत्मजागृति का संदेश दिया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in