उत्तरकन्या में पंचायत विभाग की विकास कार्यों पर समीक्षा बैठक

दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और सिलीगुड़ी लोकसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री दिलीप घोष ने अधिकारियों से लिया ब्योरा।
उत्तरकन्या में पंचायत विभाग की विकास कार्यों पर समीक्षा बैठक
Published on

सिलीगुड़ी : उत्तरकन्या में शनिवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से Rural Development Outcome Review Meeting (RD-ORM) आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा कृषि विपणन विभाग के मंत्री दिलीप घोष ने की। बैठक में दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और सिलीगुड़ी लोकसभा क्षेत्रों में चल रहे ग्रामीण विकास कार्यों और योजनाओं के परिणामों की समीक्षा की गई।बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति और उनके क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई। मंत्री ने अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का ब्योरा लिया और योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली।

बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन भी मौजूद रहे। अधिकारियों के साथ विभागीय स्तर पर चल रहे कार्यों की स्थिति, योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और सिलीगुड़ी लोकसभा क्षेत्रों को केंद्र में रखकर हुई इस समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास योजनाओं के जमीनी स्तर पर हुए परिणामों पर भी मंथन किया गया। साथ ही विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं को दूर करने को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली गई।बैठक के दौरान विभागीय कामकाज की प्रगति की समीक्षा के साथ आगे की कार्ययोजना को लेकर भी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in