आठियाबाड़ी बाजार में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की प्रतिमा का अनावरण

प्रतिमा का अनावरण करते गणमान्य लोग
प्रतिमा का अनावरण करते गणमान्य लोग
Published on

कालचीनी : अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी प्रखंड अंतर्गत आठियाबाड़ी बाजार में भारत रत्न, मिसाइल मैन के नाम से विख्यात देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की प्रतिमा का भव्य रूप से स्थापना एवं अनावरण किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरा इलाका राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा उत्तोलन और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई, जिसने उपस्थित लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को और प्रबल कर दिया। इस विशेष कार्यक्रम में कालचीनी व डुआर्स क्षेत्र के कई विशिष्ट अतिथि और समाजसेवी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से कालचीनी के विधायक विशाल लामा, वरिष्ठ समाजसेवी मोहन शर्मा, समाजसेवी मिठू दास, अशीम मजूमदार, तफ़िल सोरेंग, बिशु भोक्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से डॉ. कलाम की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम केवल एक महान वैज्ञानिक या देश के राष्ट्रपति ही नहीं थे, बल्कि वे युवाओं के लिए प्रेरणा के शाश्वत स्रोत थे। उनका सादा जीवन, ऊँचा विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी करोड़ों युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। उनके विचार और जीवन दर्शन आने वाली पीढ़ियों को सही मार्ग दिखाते रहेंगे।

इस अवसर पर समाजसेवी मोहन शर्मा ने कहा कि “हम सभी यहां के भूमिपुत्र हैं और अपने क्षेत्र के विकास व सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना हमारा कर्तव्य है। यह कार्य हम सबको मिलकर पहले ही करना था। इसके लिए मैं क्षेत्र के युवा समाजसेवी भाई ममजात अंसारी को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं, जिनकी प्रयास से यह सपना साकार हुआ।”

वहीं स्मारक निर्माण समिति के सदस्य ममजात अंसारी ने कहा कि “डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने देश के लिए जो योगदान दिया है, वह अतुलनीय है, लेकिन पूरे डुआर्स क्षेत्र में उनकी एक भी प्रतिमा नहीं थी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in