Untitled Nov 19, 2026 11:22 pm

Untitled Nov 19, 2026 11:22 pm
Published on: 

कालिम्पोंग: गोरखा शक्ति थान मंदिर संचालन समिति और तारी गांव ग्राम सुधार कमिटी के संयुक्त आयोजन में आगामी 20 नवंबर को मोलो एकादशी के शुभ अवसर पर गोरखा शक्ति थान में देउसी-भैलो महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर तारी गांव ग्राम सुधार कमिटी की ओर से पारंपरिक देउसी-भैलो सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।

इस संबंध में बुधवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मंदिर समिति के सलाहकार नरेंद्र तामांग ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। वहीं, समिति के उपाध्यक्ष अनुराग खनाल ने बताया कि कार्यक्रम के दिन सुबह तुलसी पूजन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने तुलसी पूजन के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News